इश्क़ सामान भी है बे-सर-ओ-सामानी भी
इश्क़ सामान भी है बे-सर-ओ-सामानी भी
उसी दरवेश के क़दमों में है सुल्तानी भी
हम भी वैसे न रहे दश्त भी वैसा न रहा
उम्र के साथ ही ढलने लगी वीरानी भी
वो जो बर्बाद हुए थे तिरे हाथों वही लोग
दम-ब-ख़ुद देख रहे हैं तिरी हैरानी भी
आख़िर इक रोज़ उतरनी है लिबादों की तरह
तन-ए-मल्बूस! ये पहनी हुई उर्यानी भी
ये जो मैं इतनी सहूलत से तुझे चाहता हूँ
दोस्त इक उम्र में मिलती है ये आसानी भी
(532) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सऊद उस्मानी