ऐ दीदा ख़ानुमाँ तू हमारा डुबो सका

ऐ दीदा ख़ानुमाँ तू हमारा डुबो सका

लेकिन ग़ुबार यार के दिल से न धो सका

तुझ हुस्न ने दिया न कभू मुफ़्सिदी को चैन

फ़ित्ना न तेरे दौर में फिर नींद सो सका

जो शम्अ-तन हुआ शब-ए-हिज्राँ में सर्फ़-ए-अश्क

पर जिस क़दर मैं चाहे था उतना न रो सका

'सौदा' क़िमार-ए-इश्क़ में शीरीं से कोहकन

बाज़ी अगरचे पा न सका सर तो खो सका

किस मुँह से फिर तू आप को कहता है इश्क़-बाज़

ऐ रू-सियाह तुझ से तो ये भी न हो सका

(613) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554