गर तुझ में है वफ़ा तो जफ़ाकार कौन है
गर तुझ में है वफ़ा तो जफ़ाकार कौन है
दिलदार तू हुआ तो दिल-आज़ार कौन है
नालाँ हूँ मुद्दतों से तिरे साए के तले
पूछा न ये कभू पस-ए-दीवार कौन है
हर शब शराब-ख़्वार हर इक दिन सियाह है
आशुफ़्ता ज़ुल्फ़ ओ लटपटी दस्तार कौन है
हर आन देखता हूँ मैं अपने सनम को शैख़
तेरे ख़ुदा का तालिब-ए-दीदार कौन है
'सौदा' को जुर्म-ए-इश्क़ से करते हैं आज क़त्ल
पहचानता है तू ये गुनहगार कौन है
(443) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहम्मद रफ़ी सौदा