तुझ इश्क़ के मरीज़ की तदबीर शर्त है

तुझ इश्क़ के मरीज़ की तदबीर शर्त है

लेकिन शिफ़ा को गर्दिश-ए-तक़दीर शर्त है

सौदाई दिल को ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर शर्त है

दीवाने के इलाज में ज़ंजीर शर्त है

नाले तो में बहुत किए उस बुत के सामने

पत्थर के नर्म करने को तासीर शर्त है

हो ख़ाक राह-ए-इश्क़ में ता-क़द्र हो तिरी

मिस के तिला बनाने को इक्सीर शर्त है

काफ़ी है इक इशारा-ए-अबरू तिरा हमें

कुछ आशिक़ों के क़त्ल को शमशीर शर्त है

दिल की शिकस्त-ओ-रेख़्त की मेरे तो ले ख़बर

हर घर की देर-पाई को तामीर शर्त है

करता है किस गुनह पे उक़ूबत हमें तू यार

ताज़ीर के तो वास्ते तक़्सीर शर्त है

'सौदा' मैं इस चमन में हूँ जूँ ग़ुंचा दिल-गिरफ़्त

मातम-सरा में सूरत-ए-दिल-गीर शर्त है

(528) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554