सफ़र-ब-ख़ैर प रख़्त-ए-सफ़र न ले जाना

सफ़र-ब-ख़ैर प रख़्त-ए-सफ़र न ले जाना

ज़मीं की हसरतें अब चाँद पर न ले जाना

विदाअ की शाम इन्ही साहिलों पे रहने दो

उठा के दश्त कहीं अपने घर न ले जाना

मिरी थकी हुई ज़ुल्मत-गुरेज़ पलकों से

कहीं उमीद-ए-नुमूद-ए-सहर न ले जाना

मता-ए-अर्ज़ था धरती पे लौट आया है

किसी को अर्श पे बार-ए-दिगर न ले जाना

ये पास होगा तो तुम सा तलाश कर लूँगा

चले तो हो मिरा हुस्न-ए-नज़र न ले जाना

(569) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554