सरों पे धूप तो आँखों में ख़्वाब पत्थर के

सरों पे धूप तो आँखों में ख़्वाब पत्थर के

वो संग-दिल थे सो उतरे अज़ाब पत्थर के

हवा-ए-कूचा-ए-जानाँ से हाल पूछा था

इसी ख़ता पे मिले हैं जवाब पत्थर के

ये कौन संग-ए-सिफ़त पानियों में उतरा है

उठे हैं आब-ए-रवाँ से हबाब पत्थर के

हवाएँ बाँझ ज़मीं बे-समर नज़र वीराँ

कि अब के बरसे हों जैसे सहाब पत्थर के

तलाश-ए-मंज़िल-ए-जानाँ में रहने वालों को

ख़ुदा मिले भी तो ख़ाना-ख़राब पत्थर के

ये कैसा मौसम-ए-गुल है ये कैसा गुलशन है

रविश रविश में खिले हैं गुलाब पत्थर के

कोई वहाँ ग़म-ए-इंसाँ की बात क्या जाने

'सफ़ी' जहाँ पे हों इज़्ज़त-मआब पत्थर के

(501) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554