इदराक ख़ुद-आश्ना नहीं है

इदराक ख़ुद-आश्ना नहीं है

वर्ना इंसाँ में क्या नहीं है

क्या ढूँढने जाऊँ मैं किसी को

अपना मुझे ख़ुद पता नहीं है

क्यूँ जाम-ए-शराब-ए-नाब माँगूँ

साक़ी की नज़र में क्या नहीं है

हुस्न और नवाज़िश-ए-मोहब्बत

ऐसा तो कभी हुआ नहीं है

'सीमाब' चमन में जोश-ए-गुल से

गुंजाइश-ए-नक़्श-ए-पा नहीं है

(487) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554