नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगी

नसीम-ए-सुब्ह गुलशन में गुलों से खेलती होगी

किसी की आख़िरी हिचकी किसी की दिल-लगी होगी

तुझे दानिस्ता महफ़िल में जो देखा हो तो मुजरिम हूँ

नज़र आख़िर नज़र है बे-इरादा उठ गई होगी

मज़ा आ जाएगा महशर में कुछ सुनने सुनाने का

ज़बाँ होगी हमारी और कहानी आप की होगी

यही आलम रहा पर्दा-नशीनी का तो ज़ाहिर है

ख़ुदाई आप से होगी न हम से बंदगी होगी

तअ'ज्जुब क्या लगी जो आग ऐ 'सीमाब' सीने में

हज़ारों दिल में अंगारे भरे थे लग गई होगी

(998) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554