ये दौर-ए-तरक़्क़ी है रिफ़अत का ज़माना है
ये दौर-ए-तरक़्क़ी है रिफ़अत का ज़माना है
ज़र्रों को उठाना है तारों से मिलाना है
आग़ोश-ए-तसव्वुर है और नक़्श-ए-जमील उन का
दूरी है न मजबूरी आना है न जाना है
नैरंग-ए-मोहब्बत है हर राज़ मिरे दिल का
चुप हूँ तो हक़ीक़त है कह दूँ तो फ़साना है
अरमान-ए-तजल्ली का कोताह भी कर क़िस्सा
ऐ दोस्त तुझे आख़िर इक दिन नज़र आना है
क्या शोबदा-सामाँ है 'सीमाब' ज़माना भी
हर शख़्स समझता है मेरा ही ज़माना है
(639) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सीमाब अकबराबादी