जिंदान-ए-काएनात में महसूर कर दिया
जिंदान-ए-काएनात में महसूर कर दिया
महफ़िल से अपनी तुम ने बहुत दूर कर दिया
आते हो देने दावत-ए-दार-ओ-रसन हमें
जब हम ने तर्क-ए-शेवा-ए-मंसूर कर दिया
फ़ितरत यही अज़ल से है बर्क़-ए-जमाल की
उस ने जिसे तबाह किया तूर कर दिया
तुम ने हमारे ज़र्फ़-ए-नज़र पर न की निगाह
सारे जहाँ को हुस्न से मामूर कर दिया
'सीमाब' कोई मर्तबा मंसूर का न था
लफ़्ज़-ए-ख़ुदी की शरह न मशहूर कर दिया
(702) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सीमाब अकबराबादी