जो अपने घर को का'बा मानते हैं

जो अपने घर को का'बा मानते हैं

पस-ए-दीवार फिर क्यूँ झाँकते हैं

नहीं तेरे जुनूँ पर शक नहीं है

तिरी आदत मगर पहचानते हैं

ये आज़ुर्दा-जबीं माज़ी के बासी

नए ज़ख़्मों पे यादें बाँधते हैं

तिरे अहल-ए-यक़ीं सज्दों में झुक कर

मिरे काफ़िर तिरा ग़म माँगते हैं

रिदा-ए-शब तो अब्र-ए-तर से भीगी

चलो इक ध्यान सर पर तानते हैं

सितारे ज़ब्त के मोती हज़र के

क़बा-ए-आरज़ू पर टाँकते हैं

तिरी खोटी हँसी पर रोने वाले

तिरी आँखों के मौसम जानते हैं

(668) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554