अभी तो मौसम-ए-ना-ख़ुश-गवार आएगा

अभी तो मौसम-ए-ना-ख़ुश-गवार आएगा

फिर इस के ब'अद पयाम-ए-बहार आएगा

ख़ुलूस-ए-अहद-ए-वफ़ा साज़गार आएगा

कभी तो मरहला-ए-ए'तिबार आएगा

जिस अंजुमन में दिलों के क़रार लुटते हैं

उस अंजुमन में पहुँच कर क़रार आएगा

लब-ए-शगुफ़्ता-ओ-मय-पाश पर शगूफ़ों पर

करोगे ग़ौर जहाँ तक निखार आएगा

यही है बज़्म-ए-तरब-आफ़रीं तो जाता हूँ

ये चारा-गर ने कहा था क़रार आएगा

सवाल-ए-बेश-ओ-कम-ए-मय नहीं मगर साक़ी

कभी तुझे भी शुऊर-ए-शुमार आएगा

पुकारने पे जब आया तो तेरा दीवाना

किसी भी नाम से तुझ को पुकार आएगा

निसार-ए-हुस्न-ए-मोहब्बत रही है देखोगे

कली के साथ ही शाख़ों पे ख़ार आएगा

जो है मिज़ाज-ए-बहार-ए-चमन से ना-वाक़िफ़

बरा-ए-सैर-ए-चमन बार बार आएगा

जिन्हें क़यास-ओ-शवाहिद से वास्ता है उन्हें

यक़ीन-ए-गर्दिश-ए-लैल-ओ-नहार आएगा

ये पुख़्ता-कार तग़ज़्ज़ुल ख़याल के बल पर

ग़ज़ल के शहर-ए-क़फ़स में गुज़ार आएगा

(533) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554