क्या करें गुलशन पे जोबन ज़ेर-ए-दाम आया तो क्या

क्या करें गुलशन पे जोबन ज़ेर-ए-दाम आया तो क्या

क्या तवक़्क़ो' इंक़लाब-ए-नौ निज़ाम आया तो क्या

अब ये तासीर-ए-मोहब्बत पर क़सीदा क्या ज़रूर

जज़्बा-ए-बेताबी-ए-दिल था जो काम आया तो क्या

आँख से दिल की तरफ़ दौड़े वो मय पीते हैं हम

हम वो मय-कश हैं कि साक़ी ले के जाम आया तो क्या

ज़ोफ़ अपना तोड़ने देता है ज़ंजीरें कहीं

हम में दम क्या है जो वक़्त-ए-इंतिक़ाम आया तो क्या

मैं समझता हूँ उसे आग़ाज़-ए-मुस्तक़बिल-फ़ज़ा

आप कहते हैं कोई बाला-ए-बाम आया तो क्या

अब वो इज़हार-ए-हक़ीक़त के लिए डरते नहीं

अब वो कहते हैं ख़त उस का मेरे नाम आया तो क्या

है तो ना-एहसाँ-शनासी 'शाद' लेकिन क्या करूँ

काम बन सकता था यूँ भी कोई काम आया तो क्या

(671) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554