कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

कहाँ फ़ुर्क़त में है दिलदार उठना बैठना चलना

तेरे आशिक़ को है दुश्वार उठना बैठना चलना

तुम्हारा वहशी-ए-लाग़र न ठहरा शहर में दम भर

पसंद आया सर-ए-कोहसार उठना बैठना चलना

फ़क़ीराना किसी के ज़ेर-ए-साए हम भी रहते हैं

हमेशा है पस-ए-दीवार उठना बैठना चलना

कहें क्या दोस्तो इस इश्क़ ने आजिज़ किया हम को

गिराँ होता है अब हर बार उठना बैठना चलना

'शबाब' इस बे-ख़ुदी में मश्ग़ला है बस यही बाक़ी

मियान-ए-कूचा-ए-दिलदार उठना बैठना चलना

(588) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554