कोई दम थमता नहीं बारान-ए-अश्क

कोई दम थमता नहीं बारान-ए-अश्क

अल-अमाँ अज़ चश्म-ए-पुर तूफ़ान-ए-अश्क

किस लब-ए-मय-गूँ की ख़्वाहिश है मुदाम

जोश-ज़न है ये मय-ए-जोशान-ए-अश्क

शोर नालों का मिरे सुन दम-ब-दम

सहमगीं हैं यक-क़लम तिफ़्लान-ए-अश्क

कश्ती-ए-गर्दूं यक़ीं है डूब जाए

बढ़ चला है बहर-ए-बे-पायान-ए-अश्क

शौक़ में उस सिल्क-ए-दंदाँ की मुदाम

हैं निकलते ये दुर-ए-ग़लतान-ए-अश्क

जल के होता ख़ाक सोज़-ए-दिल से तन

गर न करती आँख ये सामान-ए-अश्क

फ़ैज़ से ख़ून-ए-दिल-ए-मजरूह की

रश्क-ए-गुलशन हो गया दामान-ए-अश्क

धो गया ख़ातिर से जानाँ की ग़ुबार

जान पर मेरी है ये एहसान-ए-अश्क

हूँ मैं गिर्यां इश्क़-ए-ख़ादिम-शाह मैं

इस लिए 'आसिम' हूँ मैं नाज़ान-ए-अश्क

(680) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554