महताब है न अक्स-ए-रुख़-ए-यार अब कोई

महताब है न अक्स-ए-रुख़-ए-यार अब कोई

काटे तो किस तरह ये शब-ए-तार अब कोई

मुमकिन है दस्त-ओ-बाज़ू-ए-क़ातिल तो थक भी जाए

शायद थमे न दीदा-ए-ख़ूँबार अब कोई

अहल-ए-जफ़ा से कहना तराशें सलीब-ओ-दार

शायान-ए-सर्व-क़ामत-ए-दिल-दार अब कोई

हर अहद में अगरचे रहा जुर्म हर्फ़-ए-हक़

शायद न आए हम सा गुनहगार अब कोई

हाँ ऐ जुनून 'सरमद'-ओ-'मंसूर' को नवेद

इस धज से आएगा न सर-ए-दार अब कोई

शहर-ए-हवस में क़द्र-ए-वफ़ा तेरे दम से थी

इस जिंस का नहीं है ख़रीदार अब कोई

ऐ कज-कुलाह-ए-आबला-पायान-ए-राह-ए-शौक़

शायद ही गुल खिलाए सर-ए-ख़ार अब कोई

जितना लहू था सर्फ़-ए-क़बा हो चुका तमाम

कू-ए-वफ़ा में आए न ज़िन्हार अब कोई

(792) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554