बहते दरियाओं में पानी की कमी देखना है

बहते दरियाओं में पानी की कमी देखना है

उम्र भर मुझ को यही तिश्ना-लबी देखना है

रंज दिल को है कि जी भर के नहीं देखा तुझे

ख़ौफ़ इस का था जो आइंदा कभी देखना है

शब की तारीकी दर-ए-ख़्वाब हमेशा को बंद

चंद दिन बा'द तो दुनिया में यही देखना है

ख़ून के क़तरों ने तूफ़ान उठा रक्खा है

अब रग-ओ-पय में मुझे बर्फ़ जमी देखना है

किस तरह रेंगने लगते हैं ये चलते हुए लोग

यारो कल देखोगे या आज अभी देखना है

(530) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554