दयार-ए-दिल न रहा बज़्म-ए-दोस्ताँ न रही

दयार-ए-दिल न रहा बज़्म-ए-दोस्ताँ न रही

अमाँ की कोई जगह ज़ेर-ए-आसमाँ न रही

रवाँ हैं आज भी रग रग में ख़ून की मौजें

मगर वो एक ख़लिश वो मता-ए-जाँ न रही

लड़ें ग़मों के अँधेरों से किस की ख़ातिर हम

कोई किरन भी तो इस दिल में ज़ौ-फ़िशाँ न रही

मैं उस को देख के आँखों का नूर खो बैठा

ये ज़िंदगी मिरी आँखों से क्यूँ निहाँ न रही

ज़बाँ मिली भी तो किस वक़्त बे-ज़बानों को

सुनाने के लिए जब कोई दास्ताँ न रही

(518) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554