निस्बत रहे तुम से सदा हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

निस्बत रहे तुम से सदा हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

माँगूँ मैं क्या इस के सिवा हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

आँखों पे यूँ छाए हो तुम हर जा नज़र आए हो तुम

कैसा जुनूँ मुझ को हुआ हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

हाथों से तुम ने जो किया रौशन वफ़ा का इक दिया

आँधी की ज़द में वो जला हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

लेते थे अल्लाह नाम जो जपते थे दिल में राम जो

तुम ने किया सब का भला हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

'ख़ुसरव' की आँखों से कभी देखे अगर तुम को कोई

अहवाल होगा उस का क्या हज़रत निज़ामुद्दीन-जी

(459) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554