दरिया-ए-ख़ूँ

पानी की लय पे गाता

इक कश्ती-ए-हवा में

आया था रात कोई

सारे बदन पे उस के

लिपटे हुए थे शोले

होंटों से ओस बूँदें

पैहम गिरा रहा था

सरगोशियों के बादल

छाए हुए थे हर-सू

दरिया-ए-ख़ूँ रगों में

बे-ताब हो रहा था

मैं हो रहा था पागल!

(453) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554