एतराफ़

वो दूर बुलंद पहाड़ों पर

मल्बूस फ़रिश्तों का पहने

ख़्वाबों के मुहीब दरख़्तों की

शाख़ों पर झूला डाले हुए

परछाइयाँ छोटी बड़ी लाखों

मसरूफ़ हैं ज़ख़्म-शुमारी में

मैं एक नहीफ़ से नुक़्ते की

बाँहों में असीर तड़पता हूँ

हमवार ज़मीं पर चलने की

ख़्वाहिश के अज़ाब में जलता हूँ

(497) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554