रात जुदाई की रात

कटती नहीं सर्द रात

ढलती नहीं ज़र्द रात

रात जुदाई की रात

ख़ाली गिलासों की सम्त

तकती हुई आँख में

क़तरा-ए-शबनम नहीं

कौन लहू में बहे

मेरी रगों में चले

तेज़ हो साँसों का शोर

जलने लगे पोर पोर

आए समुंदर में जोश

गिर पड़े दीवार-ए-होश

सूखी हुई शाख़ पर

बर्ग ओ समर खिल उठीं

आओ मिरी नींद की

बिखरी हुई पत्तियाँ

आज समेटो ज़रा

कब से खुला है बदन

इस को लपेटो ज़रा

एक शिकन दो शिकन

बिस्तर-ए-तन्हाई पर

फिर से बढ़ा दो ज़रा

मुझ को रुला दो ज़रा

एक पहर रात है

रात जुदाई की रात

(650) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554