साए
उदास शहर की गलियों में रक़्स करते हैं
बलाएँ लेते हैं आवारा-गर्द ख़्वाबों की
दुआएँ देते हैं बिछड़े हुओं को मिलने की
सँवारते हैं ख़म-ए-गैसू-ए-तमन्ना को
पुकारते हैं किसी अजनबी मसीहा को
समेट लेता है जब चाँद अपनी किरनों को
तो दिन के गहरे समुंदर में डूब जाते हैं
यूँही हमेशा तुलू'अ ओ ग़ुरूब होते हैं
(473) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शहरयार