झोंका हवा का अध-खुली खिड़की तक आ न जाए

झोंका हवा का अध-खुली खिड़की तक आ न जाए

जीने का उस को कोई सलीक़ा सिखा न जाए

कंकर से चकनाचूर है सय्याल आइना

क़िर्तास-ए-मौज का कोई लिक्खा मिटा न जाए

उर्यां खड़ी हुई ये सियह सी पहाड़ शब

सूरज की इंफ़िआली नज़र को झुका न जाए

जब से हुई है मेरी ज़बाँ ज़हर-आश्ना

अमृत का एक घूँट भी मुझ से पिया न जाए

गर्दिश में आसमान मिरा साथ दे मगर

मेरी हथेलियों की लकीरें मिटा न जाए

कल इक अजीब वाक़िआ गुज़रा 'शकेब-अयाज़'

सोचूँ तो ख़ुद पे ख़ूब हँसूँ और कहा न जाए

(522) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554