लगा लिया था गले उस ने बा-वफ़ा कह कर

लगा लिया था गले उस ने बा-वफ़ा कह कर

हमीं ने टाल दिया हर्फ़-ए-आश्ना कह कर

कफ़-ए-तलब पे कभी तो मिरे हुज़ूर लिखो

हिना के नक़्श को तहरीर-ए-ख़ूँ-बहा कह कर

कुछ ऐसी शक्ल मुझे रू-ब-रू दिखाई दी

नज़र पलट गई आईना-ए-रिया कह कर

उड़ा के ले गई मौज-ए-सबा न जाने कहाँ

तुम्हारे जिस्म की ख़ुशबू को आश्ना कह कर

फ़सील-ए-वक़्त से आज़ाद हो के मेरी ज़बाँ

क़ुबूल-ए-आम हुई दश्त की सदा कह कर

थीं जिन में दफ़्न हज़ारों क़दम की आवाज़ें

मिटा दिया तिरे तलवे ने नक़्श-ए-पा कह कर

मैं अपनी वज़्अ पे क़ाएम रहूँ 'शकेब'-अयाज़

वो अपनी प्यास बुझाए बुरा-भला कह कर

(566) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554