अब आप रह-ए-दिल जो कुशादा नहीं रखते

अब आप रह-ए-दिल जो कुशादा नहीं रखते

हम भी सफ़र-ए-जाँ का इरादा नहीं रखते

पीना हो तो इक जुरआ-ए-ज़हराब बहुत है

हम तिश्ना-दहन तोहमत-ए-बादा नहीं रखते

अश्कों से चराग़ाँ है शब-ए-ज़ीस्त सो वो भी

कोताही-ए-मिज़्गाँ से ज़ियादा नहीं रखते

ये गर्द-ए-रह-ए-शौक़ ही जम जाए बदन पर

रुस्वा हैं कि हम कोई लबादा नहीं रखते

हर गाम पे जुगनू सा चमकता है जो दिल में

हम इस के सिवा मिशअल-ए-जादा नहीं रखते

सुर्ख़ी नहीं फूलों की तो ज़ख़्मों की शफ़क़ है

दामान-ए-तलब हम कभी सादा नहीं रखते

(552) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554