ग़म-ए-हयात की लज़्ज़त बदलती रहती है
ग़म-ए-हयात की लज़्ज़त बदलती रहती है
ब-क़द्र-ए-फ़िक्र शिकायत बदलती रहती है
हरीम-ए-राज़ उमीद-ए-करम कि ज़ौक़-ए-नुमूद
ख़ुलूस-ए-दोस्त की क़ीमत बदलती रहती है
कभी ग़ुरूर कभी बे-रुख़ी कभी नफ़रत
शबीह-ए-जोश-ए-मोहब्बत बदलती रहती है
नहीं कि तेरा करम मुझ को नागवार नहीं
ये ग़म है वज्ह-ए-मसर्रत बदलती रहती है
अगर फ़रेब हसीं हो तो फिर फ़रेब नहीं
ख़ता मुआ'फ़ हक़ीक़त बदलती रहती है
(735) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शकेब जलाली