गूँजता है नाला-ए-महताब आधी रात को
गूँजता है नाला-ए-महताब आधी रात को
टूट जाते हैं सुहाने ख़्वाब आधी रात को
भागते सायों की चीख़ें टूटते तारों का शोर
मैं हूँ और इक महशर-ए-बे-ख़्वाब आधी रात को
शाम ही से बज़्म-ए-अंजुम नश्शा-ए-ग़फ़लत में थी
चाँद ने भी पी लिया ज़हराब आधी रात को
इक शिकस्ता ख़्वाब की कड़ियाँ मिलाने आए हैं
देर से बिछड़े हुए अहबाब आधी रात को
दौलत-ए-एहसास-ए-ग़म की इतनी अर्ज़ानी हुई
नींद सी शय हो गई नायाब आधी रात को
(1053) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शकेब जलाली