हवा-ए-शब से न बुझते हैं और न जलते हैं

हवा-ए-शब से न बुझते हैं और न जलते हैं

किसी की याद के जुगनू धुआँ उगलते हैं

शब-ए-बहार में महताब के हसीं साए

उदास पा के हमें और भी मचलते हैं

असीर-ए-दाम-ए-जुनूँ हैं हमें रिहाई कहाँ

ये रंग ओ बू के क़फ़स अपने साथ चलते हैं

ये दिल वो कारगह-ए-मर्ग-ओ-ज़ीस्त है कि जहाँ

सितारे डूबते हैं, आफ़्ताब ढलते हैं

ख़ुद अपनी आग से शायद गुदाज़ हो जाएँ

पराई आग से कब संग-दिल पिघलते हैं

(424) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554