चढ़ा हुआ है जो दरिया उतरने वाला है
चढ़ा हुआ है जो दरिया उतरने वाला है
अब इस कहानी का किरदार मरने वाला है
ये आगही है किसी हादसे के आमद की
बदन का सारा असासा बिखरने वाला है
ज़रा सी देर में ज़ंजीर टूट जाएगी
जुनून अपनी हदों से गुज़रने वाला है
सुना है शहर में आया है जादू-गर कोई
तमाम शहर को तस्वीर करने वाला है
तमाम शहर बनाया गया है आईना
ये आज किस का सरापा सँवरने वाला है
'शकील' हम से किसी को शिकायतें हैं बहुत
चलो कोई तो हमें प्यार करने वाला है
(2006) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
शकील आज़मी