ज़िंदगी उन की चाह में गुज़री

ज़िंदगी उन की चाह में गुज़री

मुस्तक़िल दर्द-ओ-आह में गुज़री

रहमतों से निबाह में गुज़री

उम्र सारी गुनाह में गुज़री

हाए वो ज़िंदगी की इक साअत

जो तिरी बारगाह में गुज़री

सब की नज़रों में सर-बुलंद रहे

जब तक उन की निगाह में गुज़री

मैं वो इक रहरव-ए-मोहब्बत हूँ

जिस की मंज़िल भी राह में गुज़री

इक ख़ुशी हम ने दिल से चाही थी

वो भी ग़म की पनाह में गुज़री

ज़िंदगी अपनी ऐ 'शकील' अब तक

तल्ख़ी-ए-रस्म-ओ-राह में गुज़री

(509) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554