सितारा टूट के बिखरा और इक जहान खुला

सितारा टूट के बिखरा और इक जहान खुला

अजीब रुख़ से अंधेरे में आसमान खुला

तुलू-ए-सुब्ह से पहले मैं छोड़ जाऊँगा

सियाह रात के पहलू में इक मकान खुला

फिर इस के बाद कोई राह वापसी की न थी

हवा के दोश पे इस तरह बादबान खुला

मैं जिस को ढूँड रहा था उदास रातों में

सितारा बन के वो पलकों के दरमियान खुला

न जाने कौन मिरे ख़्वाब ले गया मुझ से

कि उम्र भर न कभी फिर ये साएबान खुला

कभी जो हाथ उठाए 'रविश' दुआ के लिए

लबों के साथ समाअत का भी गुमान खुला

(640) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554