जो तेरी यादों से इस दिल का आफ़्ताब मिले

जो तेरी यादों से इस दिल का आफ़्ताब मिले

तो मेरी आँखों को दरियाओं का ख़िताब मिले

मिरे मकान-ए-तमन्ना की सीढ़ियों पे कभी

तिरा शबाब मुझे सूरत-ए-गुलाब मिले

किरन की नोकें चुभीं तन में तब हुआ एहसास

कि ख़ंजरों की तरह मुझ से आफ़्ताब मिले

तुम्हारी आँखों के इन नीम-वा दरीचों में

अज़ाब-ए-दीद की सूरत शिकस्ता ख़्वाब मिले

गुनाह एक ही दोनों का है तो फिर ये क्यूँ

उसे सवाब मिले और मुझे अज़ाब मिले

मिरा सलाम ग़रीब-उल-वतन से कह देना

कभी जो दश्त में नेज़ों पे आफ़्ताब मिले

(535) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554