रात तारों से जब सँवरती है

रात तारों से जब सँवरती है

इक नई ज़िंदगी उभरती है

मौज-ए-ग़म से न हो कोई मायूस

ज़िंदगी डूब कर उभरती है

आज दिल में फिर आरज़ू-ए-दीद

वक़्त का इंतिज़ार करती है

दिल जले या दिया जले 'शौकत'

रात अफ़्साना कह गुज़रती है

(550) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554