ना-तवाँ इश्क़ ने आख़िर किया ऐसा हम को

ना-तवाँ इश्क़ ने आख़िर किया ऐसा हम को

ग़म उठाने का भी बाक़ी नहीं यारा हम को

दर्द-ए-फ़ुर्क़त से तिरे ज़ोफ़ है ऐसा हम को

ख़्वाब में भी तिरे दुश्वार है आना हम को

जोश-ए-वहशत में हो क्या हम को भला शुक्र-ए-लिबास

बस किफ़ायत है जुनूँ दामन-ए-सहरा हम को

रहबरी की दहन-ए-यार की जानिब ख़त ने

ख़िज़्र ने चश्मा-ए-हैवान ये दिखाया हम को

दिल गिरा उस के ज़नख़दाँ में फ़रेब-ए-ख़त से

चाह ख़स-पोश था ऐ वाए न सूझा हम को

वाह काहीदगी-ए-जिस्म भी क्या काम आई

बज़्म में थे प रक़ीबों ने न देखा हम को

क़ालिब-ए-जिस्म में जाँ आ गई गोया 'शिबली'

मोजज़ा फ़िक्र ने अपनी ये दिखाया हम को

(590) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554