अब यही बेहतर है नक़्श-ए-आब होने दे मुझे

अब यही बेहतर है नक़्श-ए-आब होने दे मुझे

यूँही रुस्वा ख़ातिर-ए-अहबाब होने दे मुझे

नींद आँखों में परिंदों की तरह उतरी है आज

ऐ नफ़स आहिस्ता चल ग़र्क़ाब होने दे मुझे

एक टुकड़ा अब्र का फिरता है मानिंद-ए-ग़ज़ाल

ऐ मिरी चश्म-ए-हवस सैराब होने दे मुझे

उम्र भर में एक काम ऐसा तो कर शौक़-ए-जुनूँ

मैं अगर दरिया हूँ तो बे-आब होने दे मुझे

मैं भी पत्थर बन के ज़ेर-ए-आब सो जाऊँ कहीं

कब हुआ ऐसा कि अब गिर्दाब होने दे मुझे

मेहरबाँ जंगल के साए तू ही दे अपनी पनाह

ख़्वाब आँखों में हैं महव-ए-ख़्वाब होने दे मुझे

प्यास कहती है कि चल दरिया उठा लाएँ यहीं

दर्द कहता है कि रुक पायाब होने दे मुझे

(549) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554