न कोई नक़्श न पैकर सराब चारों तरफ़

न कोई नक़्श न पैकर सराब चारों तरफ़

तमाम दश्त असीर-ए-अज़ाब चारों तरफ़

मसीह-ए-वक़्त अब आए तो बस ख़ुदा आए

पयम्बरों की ज़मीं और अज़ाब चारों तरफ़

मैं बीचों-बीच खड़ा हूँ सुलगते जंगल में

हिसार बाँधे हुए आफ़्ताब चारों तरफ़

हमारे नाम लिखी जा चुकी थी रुस्वाई

हमें तो होना था यूँ भी ख़राब चारों तरफ़

फ़सील-ए-दर्द से यादों की धूप ढलती हुई

बिखरते टूटते रंगों का ख़्वाब चारों तरफ़

'मुजीबी' कम नहीं 'फ़िक्री' की दोस्ती की पनाह

अगरचे दुश्मन-ए-जाँ बे-हिसाब चारों तरफ़

(641) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554