शौक़ की नुक्ता-दानियाँ न गईं

शौक़ की नुक्ता-दानियाँ न गईं

रात बीती कहानियाँ न गईं

हुस्न ने दी हज़ार बार शिकस्त

इश्क़ की लनतरानियाँ न गईं

नक़्श बन बन के रह गईं दिल में

सरसरी नौजवानियाँ न गईं

चेहरा-ए-ज़िंदगी की रौनक़ हैं

हौसलों की निशानियाँ न गईं

'वज्द' मायूसियों के ज़ोर में भी

अज़्म की कामरानियाँ न गईं

(590) Peoples Rate This

Related Poetry


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554