इस्लाह-ए-अहल-ए-होश का यारा नहीं हमें

इस्लाह-ए-अहल-ए-होश का यारा नहीं हमें

इस क़ौम पर ख़ुदा ने उतारा नहीं हमें

ढूँडें कहाँ सहर को तुम्हें ऐ ग़ज़ाल-ए-शब

अब नाम भी तो याद तुम्हारा नहीं हमें

अब क्या सँवर सकेंगे हम आवारगान-ए-इश्क़

सदियों के जब्र ने तो सँवारा नहीं हमें

हाथों में है हमारे गरेबान-ए-काएनात

लेकिन अभी जुनूँ का इशारा नहीं हमें

ढूँडो कोई नई रविश-ए-शाइरी 'ज़फ़र'

उस्लूब दूसरों का गवारा नहीं हमें

(780) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554