मेरे दुख की कोई दवा न करो

मेरे दुख की कोई दवा न करो

मुझ को मुझ से अभी जुदा न करो

नाख़ुदा को ख़ुदा कहा है तो फिर

डूब जाओ ख़ुदा ख़ुदा न करो

ये सिखाया है दोस्ती ने हमें

दोस्त बन कर कभी वफ़ा न करो

इश्क़ है इश्क़ ये मज़ाक़ नहीं

चंद लम्हों में फ़ैसला न करो

आशिक़ी हो कि बंदगी 'फ़ाकिर'

बे-दिली से तो इब्तिदा न करो

(1142) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554