तिरी ज़ुल्फ़ के पेच-ओ-ख़म देखते हैं

तिरी ज़ुल्फ़ के पेच-ओ-ख़म देखते हैं

हमीं जानते हैं जो हम देखते हैं

ये हालत हुई है जुनूँ में हमारी

ख़ुशी देखते हैं न ग़म देखते हैं

बहुत देख ली है ज़माने की गर्दिश

मुक़द्दर का अब ज़ेर-ओ-बम देखते हैं

तसव्वुर में हैं जिन के जल्वे तुम्हारे

वो हुस्न-ए-दो-आलम को कम देखते हैं

झगड़ते हैं शैख़-ओ-बरहमन मगर हम

तमाशा-ए-दैर-ओ-हरम देखते हैं

सर-ए-बज़्म है एहतियात आज ऐसी

न तुम देखते हो न हम देखते हैं

किसी चश्म-ए-मयगूँ में हम आज 'रिफ़अत'

छलकते हुए जाम-ए-जम देखते हैं

(630) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554