ये जो काली घटा छाई हुई है
ये जो काली घटा छाई हुई है
किसी की ज़ुल्फ़ लहराई हुई है
नज़र उन की भरी महफ़िल में आ कर
न-जाने किस से शर्माई हुई है
ग़ज़ब है दिलकशी हुस्न-ओ-अदा की
जवानी जोश पर आई हुई है
तुम्हारी याद भी आती नहीं अब
न जाने किस की बहकाई हुई है
हुजूम-ए-यास से तंग आ के 'रिफ़अत'
तमन्ना मेरी मुरझाई हुई है
(674) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554