अगरचे आँख बहुत शोख़ियों की ज़द में रही

अगरचे आँख बहुत शोख़ियों की ज़द में रही

मिरी निगाह हमेशा अदब की हद में रही

समझ सका न कोई ज़िंदगी की अर्ज़िश को

ये जिंस-ए-ख़ास तराज़ू-ए-नेक-ओ-बद में रही

बहुत बुलंद हुआ तमकनत से ताज-ए-शही

कुलाह-ए-फ़क़्र मगर नाज़िश-ए-नमद में रही

हमेशा दर्द से आरी रहा ये ज़ाहिद-ए-ख़ुश्क

ये नाश ज़िंदा सदा गोशा-ए-लहद में रही

दिलों में बैठ गया बरहमन का हुस्न-ए-बयाँ

हदीस-ए-शैख़ तिलिस्मात-ए-रद्द-ओ-कद में रही

(517) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554