हुस्न मजबूर-ए-जफ़ा है शायद

हुस्न मजबूर-ए-जफ़ा है शायद

ये भी इक तर्ज़-ए-अदा है शायद

एक ग़मनाक सी आती है सदा

कोई दिल टूट रहा है शायद

ख़ुद-फ़रामोश हुआ जाता हूँ

तू मुझे भूल गया है शायद

इन हसीं चाँद सितारों में कहीं

तेरा नक़्श-ए-कफ़-ए-पा है शायद

एक दुनिया से हुए बेगाने

तुझ से मिलने का सिला है शायद

हर घड़ी अश्क-फ़िशाँ हैं आँखें

यही अंजाम-ए-वफ़ा है शायद

इन लबों पर ये तबस्सुम की ज़िया

शोख़ी-ए-बख़्त-ए-रसा है शायद

(621) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554