जान दे कर वफ़ा में नाम किया

जान दे कर वफ़ा में नाम किया

ज़िंदगी भर मैं एक काम किया

बे-नक़ाब आ गया सर-ए-महफ़िल

यार ने आज क़त्ल-ए-आम किया

आसमाँ भी उसे सता न सका

तू ने जिस दिल को शाद-काम किया

इश्क़-बाज़ी था काम रिंदों का

तू ने इस ख़ास शय को आम किया

अब के यूँही गुज़र गई बरसात

हम ने ख़ाली न एक जाम किया

(561) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554