नाला-ए-सबा तन्हा फूल की हँसी तन्हा

नाला-ए-सबा तन्हा फूल की हँसी तन्हा

इस चमन की दुनिया में है कली कली तन्हा

रात दिन के हंगामे एक मुहीब तन्हाई

सुब्ह-ए-ज़ीस्त भी तन्हा शाम-ए-ज़ीस्त भी तन्हा

कौन किस का ग़म खाए कौन किस को बहलाए

तेरी बे-कसी तन्हा मैरी बेबसी तन्हा

देखिए तो होते हैं सारे हम-क़दम रह-रव

काटिए तो कटती है राह-ए-ज़िंदगी तन्हा

चारासाज़ हो कर भी हुस्न के ये तेवर हैं

दर्द से तड़पता है सोज़-ए-आशिक़ी तन्हा

(672) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554