नज़र में ढल के उभरते हैं दिल के अफ़्साने

नज़र में ढल के उभरते हैं दिल के अफ़्साने

ये और बात है दुनिया नज़र न पहचाने

वो बज़्म देखी है मेरी निगाह ने कि जहाँ

बग़ैर शम्अ' भी जलते रहे हैं परवाने

ये क्या बहार का जोबन ये क्या नशात का रंग

फ़सुर्दा मय-कदे वाले उदास मय-ख़ाने

मिरे नदीम तिरी चश्म-ए-इल्तिफ़ात की ख़ैर

बिगड़ बिगड़ के सँवरते गए हैं अफ़्साने

ये किस की चश्म-ए-फ़ुसूँ-साज़ का करिश्मा है

कि टूट कर भी सलामत हैं दिल के बुत-ख़ाने

निगाह-ए-नाज़ में दिल-सोज़ी-ए-नियाज़ कहाँ

ये आश्ना-ए-नज़र हैं दिलों के बेगाने

(715) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554