वो थे पहलू में और थी चाँदनी रात

वो थे पहलू में और थी चाँदनी रात

हमारी ज़िंदगी थी बस वही रात

अजब चश्मक-ज़नी थी वस्ल की रात

नज़र उन की थी और तारों-भरी रात

निगाह-ए-मस्त उन की कह रही है

कहीं होती रही साक़ी-गरी रात

अबस है वादा-ए-फ़र्दा तुम्हारा

मरीज़-ए-इश्क़ की है आख़िरी रात

किसी ने वादा-ए-फ़र्दा किया है

हमें मर कर बसर करनी पड़ी रात

'तबस्सुम' से किसी के बन गई थी

मिरी ख़ल्वत सरापा चाँदनी रात

(581) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554