ख़ुद-कुशी

क़त्ल तो ये नहीं

ख़ुद-कुशी है

आफ़्ताब अपने ख़ूँ-रेज़ जज़्बात की ज़र्ब-कारी से

जान दे के

ग़र्बी उफ़ुक़ के परे दफ़्न है

और इक ख़ुद-कुशी देख लो

मैं भी अपने तहम्मुल की ग़लत-कोशियों का हूँ मारा हुआ

मुझ को अपने ही हाथों से खोदी हुई

क़ब्र में दफ़्न कर दो मिरे दोस्तो

(562) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554