शनाख़्त मिट गई चेहरे पे गर्द इतनी थी
शनाख़्त मिट गई चेहरे पे गर्द इतनी थी
हमारी ज़िंदगी सहरा-नवर्द इतनी थी
तमाम-उम्र उसे सींचते रहे लेकिन
गुलाब दे न सकी शाख़ ज़र्द इतनी थी
गिरे न अश्क कभी हादसों के दामन पर
हमारी आँख शनासा-ए-दर्द इतनी थी
तिरी पुकार का चेहरा दिखाई दे न सका
मिरे क़रीब सदाओं की गर्द इतनी थी
तलाश-ए-ज़ीस्त में दिल जैसी चीज़ छूट गई
हिकायत-ए-दिल-ओ-जाँ फ़र्द फ़र्द इतनी थी
झुलसती धूप का उस पर गुमाँ गुज़रता था
बिछी थी राह में जो छाँव ज़र्द इतनी थी
पिघल सकी न कभी बर्फ़ अकेले-पन की 'ख़ुमार'
वो शो'ला-रू भी तबीअ'त की सर्द इतनी थी
(862) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुलेमान ख़ुमार